RRB NTPC Result: विभिन्न जोन में सुझाव केंद्रों की स्थापना
आरआरबी अजमेर और उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर ने सूचना जारी कर के बताया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की केन्द्रीयकृत रोजगार सूचना सं. CEN 01/2019 (NTPC) एवं CEN RRC 01/2019 (Level-1) के संदर्भ में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड, अजमेर एवं उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर द्वारा अभ्यर्थियों की आशंका / सुझाव संग्रहण केन्द्र की स्थापना की गई है। संबंधित अभ्यर्थी अपनी आशंका / सुझाव दिनांक 28.01.2022 से 16.02.2022 तक कार्यालय समय में सुबह 10.30 से सायं 05.00 बजे तक निम्नलिखित केन्द्रों पर दर्ज करा सकते हैं।
उपरोक्त के अतिरिक्त अभ्यर्थी अपनी आशंका / सुझाव रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://iroams.com/outreach/ या गूगल लिंक https:forms.gle/PewD4rfkcuwY42as7 या ई-मेल आई-डी (हाई पावर कमेटी): rrbcommittee@railnet.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।
RRB NTPC Result: इस फॉर्मेट में भेजें अपना सुझाव
1. अभ्यर्थी का नाम
2. सीएन नंबर
3. अप्लाईड आरआरबी
4. पंजीयन नंबर/रोल नंबर
5. एनटीपीसी सीबीटी - 1 में प्राप्तांक
6. आशंका सुझाव