रेलवे में विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से शुरू होगा। 5 सितंबर को जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय रेलवे 1.40 लाख रिक्तियों के लिए 15 दिसंबर से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन करेगा। इनमें पहली श्रेणी के पद नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) में गार्ड, ऑफिस क्लर्क व कॉमर्शियल क्लर्क आदि हैं। जिसमें कुल 35208 पद हैं। दूसरा आइसोलेटेड एंड मिनिस्टीरियल कैटेगरी के पद हैं। जिनमें स्टेनो आदि हैं। इस कैटेगरी में कुल 1663 पद हैं। तीसरी कैटेगरी लेवल वन की है, जिसमें सर्वाधिक 1,03,769 पद हैं। इसमें ट्रैक मैंटेनर्स व प्वाइंट्स मैन आदि हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आवेदकों की प्राथमिक जांच परख पूरी कर ली है। इन परीक्षाओं के लिए करीब 2 करोड़ 12 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी दर्ज कराई है।
इन सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए होगा। ऐसे में अगर आप रेलवे में भर्ती का सपना देख रहे हैं, तो 'सफलताडॉटकॉम' आपके लिए एक खास ऑनलाइन कोर्स लाया है, जो आपके इस सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करेगा।
75 दिन का ऑनलाइन कोर्स सिर्फ 1999 रुपये में
Safalta.com रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए 75 दिन का ऑनलाइन कोर्स लाया है। इस कोर्स के जरिए अभ्यर्थी RRB NTPC, RRB Group D रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ 1,999 रुपये की फीस देनी होगी। इस ऑनलाइन कोर्स में अभ्यर्थियों को दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी क्लास देंगी। बता दें कि रेलवे परीक्षा में
कब से शुरू हो रहा है कोर्स?
यह ऑनलाइन कोर्स 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें हफ्ते में छह दिन ऑनलाइन क्लास होंगी। एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे।
कोर्स की खासियत?
इस ऑनलाइन कोर्स में अभ्यर्थियों को लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस दी जाएंगी। छात्रों के लिए स्पेशल प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन का आयोजन होगा ताकि उनको परीक्षा की तैयारी में कोई दिक्कत न हो। अभ्यर्थी डेस्कटॉप और मोबाइल से अपनी सुविधा के हिसाब से इन क्लासेस को ले सकेंगे। हर क्लास को रिकॉर्ड किया जाएगा ताकि कोई कक्षा छूटे न। विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को पीडीएफ फॉर्म में क्लासरूम नोट्स प्रदान किए जाएंगे।
परीक्षा पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी लेवन 1 सिलेबस में चार विषय शामिल हैं। जिनमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस और तर्क, सामान्य विज्ञान व जागरिकता शामिल हैं। गणित बहुत महत्वपूर्ण विषय है जिसमें दसवीं के स्तर की गणित पूछी जाती है। गणित के अंतर्गत संख्या प्रणाली, अनुपात और समानुपात एवं प्रतिशत आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद, जनरल इंटेलिजेन्स एंड रीजनिंग स्कोरिंग सब्जेक्ट है जिसमें अभ्यर्थी के तर्क की योग्यता जांची जाती है। जनरल अवैयरनेस विषय में विज्ञान प्रौद्योगिकी, खेल व संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र और राजनीति आदि से सवाल पूछे जाते हैं। स्कोरिंग के लिहाज से यह महत्वपूर्ण विषय है, जिसके लिए ज्यादा से ज्यागा मॉक टेस्ट जरूरी है। प्रीलिम्स परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके उत्तर 90 मिनट में देने होते हैं।
इस कोर्स में दाखिले के लिए विजिट करें- https://www.safalta.com/ntpc-rrb
गूगल फॉर्म लिंक- :
https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19