रेलवे बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप सी परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका जारी कर दी है। पिछले साल ग्रुप सी परीक्षा के लिए पुस्तिका सितंबर माह के अंत में जारी की गई थी। यह उत्तर पुस्तिका आने वाली तारीख 19 सितंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
रेलवे परीक्षा ग्रुप सी असिस्टेंट लोको पाइलेट और टेक्निशियन पदों के लिए बीते महीने 9 अगस्त कंप्यूटर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी के साथ ही केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अगस्त के महीने में अलग- अलग चरणों में परीक्षाएं कराई गई थी।