रेलवे बोर्ड ने डी ग्रुप परीक्षा के लिए सभी डिवीजन से संबंधित वेबसाइटों पर प्रेक्टिस मॉक का लिंक सक्रिय कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी की 63 हजार पदों पर परिक्षाएं आने वाली तारीख 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार को कंप्यूटर पर सवालों के जवाब देने का अभ्यास करना जरूरी है। यह टेस्ट मिनटों का होगा जिसमें 100 प्रश्न मॉउस की मदद से हल कर सकेंगे। मॉक टेस्ट प्रेक्टिस प्रारंभ करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। परीक्षाओं की तिथि, परीक्षा का केंन्द्र, और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 सितंबर को शाम 5 बजे तक जारी कर दी जाएगी।