फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती की सीबीटी परीक्षा अब एक ही चरण में, जानें और कई अहम बदलाव

Sat, 09 Apr 2022 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आरआरबी ने दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या में भी बदलाव किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पहले, सीबीटी और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में अर्हता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों ने दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता हैं
विज्ञापन
RRB group D - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Group D: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप-डी, 2022 प्रतियोगी परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। 7 अप्रैल, 2022 को जारी इस अधिसूचना में, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के आरक्षण, प्रश्न-पत्रों के अंकों में नार्मलाइजेशन, पदों की वरीयता और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे परीक्षा के विभिन्न पहलुओं में परिवर्तन किया गया हैं। 

विज्ञापन

एक ही चरण में होगी सीबीटी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, आरआरबी ने सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) को चरण को दो की बजाय एक ही चरण में आयोजित करने का निर्णय लिया हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन के समय अधिसूचना की तारीख के बाद भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवारों की संख्या होगी सीमित 
आरआरबी ने दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या में भी बदलाव किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पहले, सीबीटी और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में अर्हता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों ने दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता हैं जो रिक्तियों की संख्या से 1.05 गुना या 5 प्रतिशत अधिक था। इसलिए आरआरबी ने अब फैसला किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के बराबर ही होगी।

चयन प्रक्रिया में भी अहम बदलाव
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंको का आकलन पर्सेंटाइल-आधारित पद्धति पर आधारित होगा। इसके अलावा, यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों को समान अंक पर्सेंटाइल स्कोर मिलता है, तो उम्मीदवारों की योग्यता आयु या मानदंड के आधार पर तय की जाएगी। इसका मतलब है कि एक पुराने उम्मीदवार को पहले पात्रता मिलेगी। समान आयु के मामले में, उम्मीदवार के चयन के लिए अन्य मानदंड देखे जाएंगे।
 
एक ही चरण में होगी सीबीटी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, आरआरबी ने सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) को चरण को दो की बजाय एक ही चरण में आयोजित करने का निर्णय लिया हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार अब दस्तावेज़ सत्यापन के समय अधिसूचना की तारीख के बाद भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवारों की संख्या
आरआरबी ने दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या में भी बदलाव किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पहले, सीबीटी और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में अर्हता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों ने दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता हैं जो रिक्तियों की संख्या से 1.05 गुना या 5 प्रतिशत अधिक था। इसलिए आरआरबी ने अब फैसला किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या अधिसूचित रिक्तियों की संख्या के बराबर ही होगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में भी अहम बदलाव
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंको का आकलन पर्सेंटाइल-आधारित पद्धति पर आधारित होगा। इसके अलावा, यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों को समान अंक पर्सेंटाइल स्कोर मिलता है, तो उम्मीदवारों की योग्यता आयु या मानदंड के आधार पर तय की जाएगी। इसका मतलब है कि एक पुराने उम्मीदवार को पहले पात्रता मिलेगी। समान आयु के मामले में, उम्मीदवार के चयन के लिए अन्य मानदंड देखे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें