रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी समूह डी के 62907 पदों की परीक्षा के लिए टाइम टेबल के साथ केंद्र और शिफ्ट की जानकारी भी जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर,2018 को आयोजित करेगा। रेलवे बोर्ड कंप्यूटर परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
कंप्यूटर परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को पीआईटी के लिए बुलाया जाएगा। इस शेड्यूल में परीक्षा का स्थान, परीक्षा की तिथि और परीक्षा शिफ्ट से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें कि, आरआरबी समूह डी एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पूर्व जारी कर सकता हैं।
आपको बता दें कि, परीक्षा 14 दिसंबर तक होगी। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा भी कुल 11 शहरों (इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, ग्वालियर, रुड़की, देहरादून एवं हरिद्वार) में आयोजित की जा रही है। जिसमें 41 केंद्र शामिल हैं।