फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Marks Out: आरपीएससी आरएएस फाइनल परीक्षा के अंक जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 25 Nov 2023 02:43 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Final Result 2021 Marks out: आरपीएससी आरएएस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के बाद अब अंक भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Final Result 2021 Marks out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के बाद अब अंक भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2021 में शामिल हुए थे, वे अपने अंक अब आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

आरपीएससी आरएएस फाइनल परीक्षा का अंतिम परिणाम 18 नवंबर, 2023 को घोषित किया गया था। आयोग द्वारा अंतिम चरण का इंटरव्यू 06 नवंबर से 17 नवंबर, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

आरपीएससी आरएएस परीक्षा का मुख्य परिणाम 01 दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था। पंजीकरण प्रक्रिया 28 जुलाई को शुरू हुई और 27 अगस्त, 2021 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान राज्य सेवा और राजस्थान अधीनस्थ सेवा में 988 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन

RPSC RAS Marks ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर आरपीएससी आरएएस फाइनल रिजल्ट 2021 अंक लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपके अंक स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

  • अंक जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें