फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026: एनटीए ने जारी की शहर की जानकारी, ऐसे देखें सिटी स्लिप

Fri, 27 Nov 2026 03:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर को होगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सामान्य प्रवेश परीक्षा (RMS CET) 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर स्लिप देख सकते हैं। इसमें आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, ताकि अभ्यर्थी परीक्षा से पहले यात्रा की योजना बना सकें।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल CET परीक्षा कब होगी?

एनटीए के अनुसार, परीक्षा 13 दिसंबर को देशभर में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश दिया जाएगा। देश में पांच राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय हैं। ये हिमाचल प्रदेश के चैल (शिमला हिल्स), राजस्थान के अजमेर और धौलपुर तथा कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु में स्थित हैं।

सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं

अभ्यर्थी ध्यान दें कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल पहले से आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देती है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में उपलब्ध होंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

विज्ञापन

 

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

सिटी स्लिप डाउनलोड करने या खोलने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
  • ईमेल: rmscet@nta.gov.in

आरएमएस सीईटी 2026 की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Candidates Activity’ सेक्शन खोलें।
  3. ‘Advance City Intimation for RMS CET-2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. विवरण सबमिट कर सिटी इंटिमेशन स्लिप देखें।
  6. स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें