फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड: पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की नियमित कक्षाएं 22 मार्च से

Wed, 17 Mar 2021 02:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
स्कूल के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
नागालैंड में 22 मार्च से पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की नियमति कक्षाएं शुरू होंगी। सूबे की सरकार ने पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की 22 मार्च से नियमित सत्र में कक्षाओं के संचालन की अनुमति दे दी है। इसे लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी गई है। पहली से लेकर पांचवीं तक के सभी स्कूलों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत खोला जाएगा। सूबे के प्रमुख सचिव (गृह) अभिजीत सिन्हा ने स्कूलों में नियमित कक्षाओं के संचालन को लेकर एसओपी जारी की है। इस एसओपी में स्कूलों के नियमित खुलने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-स्वयं मार्च एडमिट कार्ड 2021: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, ये रहा डायरेक्ट लिंक
 
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी स्कूल बंद हैं। अब चार दिन बाद पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में छात्रों के लिए नियमित कक्षाओं को संचालन होगा। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा और सभी छात्रों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा। छात्र कक्षा में एक-दूसरे से छह फीट की दूरी पर बैठेंगे। छात्रों को नियमित तौर पर साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसओपी में छात्रों को इधर-उधर थूकने की भी मनाही है।  

इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए, कब जारी होगा दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : istock
एसओपी में कक्षाओं के संचालन के लिए वैकल्पिक दिन की दिनचर्या भी तैयार की गई है। कक्षाओं में कुर्सियों और डेस्क के बीच 6 फीट की दूरी होगी। उन्हीं स्कूलों को खोला जाएगा जो कंटेंमेंट जोन से बाहर हैं। कंटेंमेंट जोन में रहने वाले छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल शिक्षकों और कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए राज्य के हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के नंबर दिये जाएंगे। छात्रों को स्कूल आने से पहले अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी।

इसे भी पढ़ें-जवाहर नवोदय विद्यालय : बदली 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा की तिथि, अब इस दिन होगी आयोजित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें