फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission : दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकरण आज से 25 तक

Mon, 05 Sep 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दाखिले के पंजीकरण के लिए छात्रों को 1500 रुपये का भुगतान करना है। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया के तहत छात्रों को विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले की दौड़ सोमवार से शुरू हो जाएगी। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले 177 अतिरिक्त सीटों पर दाखिला मिलेगा। कुल 6549 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इसे लेकर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) ने सभी तैयारी कर ली है। दाखिले के लिए छात्रों को ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 सितंबर है।

विज्ञापन


इस बार जैक दिल्ली की जिम्मेदारी एनएसयूटी को दी गई है। एनएसयूटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर के मुताबिक, जैक दिल्ली में इस बार 6549 सीटों पर दाखिला हो रहा है। क्योंकि, इस साल दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय( डीएसईयू) व एनएसयूटी की ओर से सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, जबकि बीते वर्ष 6372 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया चली थी। 

इससे पहले एक सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन जेईई मेंस के आर्किटेक्चर का परिणाम जारी न होने की वजह से काउंसलिंग की तारीख को और बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


सबसे अधिक सीटें डीटीयू और एनएसयूटी में 
जैक दिल्ली के तहत इस बार सबसे अधिक 2515 सीटें डीटीयू में हैं। वहीं, एनएसयूटी में 2251 सीटों पर दाखिले का अवसर है। अच्छी बात यह है कि इस सत्र से छात्राओं को भी 10 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर मिल रहा है। ऐसे में अब पहले के मुकाबले अधिक छात्राएं दाखिला ले सकेंगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) में 892 व इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में 490 सीटें हैं।

दाखिले के पंजीकरण के लिए छात्रों को 1500 रुपये का भुगतान करना है। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया के तहत छात्रों को विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। यदि छात्रों को सीट आवंटित हो जाती है तो सीट लॉक करना होगा। यदि छात्र ने सीट को लॉक नहीं किया है तो दाखिला लेने में परेशानी हो सकती है।  

माह के तीसरे हफ्ते में सीट आवंटन संभव
अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन की कोशिश है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में सीट आवंटन कर दिया जाए। क्योंकि, पहले ही एक सप्ताह दाखिला प्रक्रिया में देरी हो गई है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया में छात्रों का अधिक समय न जाए, इसको देखते हुए एनएसयूटी विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही सीट आवंटन करेगा। इसके लिए छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिन बच्चों को सीट आवंटित हो जाएगी, उन्हें सीट पक्की करने के लिए एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें