फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reet Result 2022: कब जारी होगा रीट 2022 का परिणाम, कैसे चेक कर सकेंगे? यहां पढ़ें

Sun, 18 Sep 2022 03:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Reet Result 2022: बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। 62 हजार पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
REET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Reet Result 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, RBSE की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/REET 2022 के परिणाम अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परिणाम ऑनलाइन मोड में ही जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस साल REET 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर चेक कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। 62 हजार पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 03 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 18 अगस्त, 2022 को बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। वहीं, इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 25 अगस्त, 2022 तक का समय दिया गया था।

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के परिणाम को अब जल्दी ही जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा को आयोजित हुए करीब दो महीने का वक्त हो गया है। हालांकि, बोर्ड ने अब तक किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। बड़ी संख्या में लोग अब सोशल मीडिया पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे हैं। उम्मीदवार किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे REET 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें