फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Admission 2022: ग्रेजुएशन करने के लिए कौन से कॉलेज और विश्वविद्यालय देश में बेस्ट, यहां जानें

Sun, 18 Sep 2022 01:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Admission 2022: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए हम लेकर आए हैं देश के टॉप विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की सूची जहां प्रवेश लेना हर छात्र का बड़ा सपना होता हैं।
विज्ञापन
CUET UG Admission 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Admission 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने CUET UG 2022 के परिणाम को 16 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया था। परिणाम के जारी होने के बाद से ही अब छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। कई विश्वविद्यालयों ने अपने यहां सीयूईटी के परिणाम के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर भी दिया है। जो भी छात्र इस साल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए हम लेकर आए हैं देश के टॉप विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की सूची जहां प्रवेश लेना हर छात्र का बड़ा सपना होता हैं। बता दें कि यह रैंकिंग एनआईआरएफ की ओर से जारी की गई है। 

विज्ञापन

CUET UG Admission 2022: जानें देश के टॉप विश्वविद्यालयों के बारे में
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क/NIRF की ओर से जारी की गई 2022 के सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इन्हें-: 

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय

CUET UG Admission 2022: ये हैं देश के टॉप कॉलेज
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क/NIRF की ओर से जारी की गई 2022 के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों की रैंकिंग में मिरांडा हाउस, दिल्ली, हिंदू कॉलेज, दिल्ली, प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई ने टॉप 3 में जगह बनाई है। आइए जानते हैं टॉप कॉलेजों की सूची-: 
विज्ञापन

  • मिरांडा हाउस, दिल्ली
  • हिंदू कॉलेज, दिल्ली
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  • लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली
  • पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर
  • आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  • रामकृष्ण मिशन, हावड़ा
  • किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें