फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Main Exam: रीट मेन्स की तारीख का एलान, इस तारीख को आयोजित होगी मुख्य परीक्षा

Wed, 21 Sep 2022 04:00 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के परिणाम को अब जल्दी ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा को आयोजित हुए करीब दो महीने का वक्त हो गया है।
विज्ञापन
REET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/BSER की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 की मुख्य परीक्षा की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ ही करीब 16 लाख उम्मीदवारों को राहत मिली है। रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन 05 जनवरी, 2023 को किया जाएगा। इस बात की घोषणा 20 सितंबर, 2022 को की गई है। 

विज्ञापन

क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
जनवरी, 2022 में होने वाली रीट 2022 लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 46,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल हैं।

कब जारी होगा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के परिणाम को अब जल्दी ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा को आयोजित हुए करीब दो महीने का वक्त हो गया है। हालांकि, बोर्ड ने अब तक किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणाम इस महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। 

कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। लेवल 1 और लेवल 2 के लिए कुल 16 लाख 44 हजार 246 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 03 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 18 अगस्त, 2022 को बोर्ड ने परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। वहीं, इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 25 अगस्त, 2022 तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे REET 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें