27 और 28 फरवरी को होगी परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्टों में और 28 फरवरी को एक शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरा पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
परीक्षा पैटर्न
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपर पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे।
फेस रिकॉग्नाइजेंशन तकनीक
बोर्ड पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉग्नाइजेंशन तकनीक का उपयोग करेगा। इस तकनीक के तहत एडमिट कार्ड में लगी फोटो का बार कोड के जरिए परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित उम्मीदवार से मिलान किया जाएगा। इसके अलावा, फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखेगा।
परीक्षा के दौरान केन्द्र लाइव देखे जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएगा। उम्मीदवार सादे कपड़े, चप्पल या सैंडल में ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर किसी तरह की चेन या मैटल का आभूषण पहन कर आने की मनाही हो सकती है।