REET 2022 Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर की ओर से रीट, 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया गया था। बता दें कि 62 हजार पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। बीते साल परीक्षा में हुई अनियमितता की घटनाओं के कारण इस बार कड़ी व्यवस्था के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 03 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 26 जुलाई को बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा के बुकलेट को भी जारी कर दिया था।
REET 2022 Answer Key: कब तक आएगी उत्तर कुंजी और परिणाम?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के हुए 10 दिनों से अधिक का समय हो गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी हो सकती है। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर अंतिम परिणाम भी जारी होंगे।
REET 2022 Answer Key: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी?
लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे REET 2022 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।