REET 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 की परीक्षा के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। अब रीट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह बात पता होनी चाहिए कि रीट के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।