फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2021: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 25 अप्रैल को है परीक्षा

Mon, 11 Jan 2021 01:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
REET 2021 - फोटो : प्रिंट शॉर्ट
विज्ञापन

REET 2021: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी REET 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए भर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-AISSEE: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

25 अप्रैल को है REET 2021 परीक्षा
REET 2021 परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट और डायरेक्ट लिंक के जरिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी REET 2021  परीक्षा के लिए बनाई गई वेबसाइट reetbser21.com के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-स्कैच पेन, बोतल के ढक्कन से बनाया एबेक्स, पेपर, धागे व कटोरी से संतुलन करना सीखा रहे शिक्षक
विज्ञापन



8 फरवरी तक कर सकते हैं REET 2021 परीक्षा के लिए आवेदन
अभ्यर्थी REET 2021 परीक्षा के लिए अगले महीने तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी रखी गई है। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क 4 फरवरी तक देना होगा। यह परीक्षा लेवल-1 और लेवल-2 के लिए होती है। लेवल 1 के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये और लेवल 2 के लिए 750 रुपये रखा गया है।

इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने प्रश्न बैंक तैयार करना शुरू किया, शिक्षकों के लिए बनेगा मददगार 


ऐसे करें REET 2021 परीक्षा के लिए आवेदन

- सबसे पहले REET 2021 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर reetbser21.com लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी और आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-इसके बाद अपनी सारी जानकारी भरने के बाद आपको शुल्क देना होगा।
-इस तरह आप  REET 2021 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस साल परीक्षा में राजस्थान से संबंधित प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। भर्ती के लिए 90 प्रतिशत वजन REET 2021 स्कोर और 10 प्रतिशत स्नातक और बोर्ड परीक्षाओं के स्कोर को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें