फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AISSEE: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Mon, 11 Jan 2021 12:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सैनिक स्कूल
विज्ञापन

AISSEE Admit Card 2021: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। AISSEE 2021 परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी हर हाल में अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


बता दें कि AISSEE 2021 परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-NIOS के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी ध्यान दें, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रवेश पत्र डाउनलोड न हों तो करें
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड करें AISSEE एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना है।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-स्कैच पेन, बोतल के ढक्कन से बनाया एबेक्स, पेपर, धागे व कटोरी से संतुलन करना सीखा रहे शिक्षक
विज्ञापन


सैनिक स्कूल में दाखिला कक्षा छह और नौ में मिलता है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा अगले महीने है। जिसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कराती है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्रों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि, नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयुसीमा 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें