Rajasthan Board Class 12th Result: रिजल्ट का पूरा विवरण
इस बार बोर्ड ने तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परिणाम एक साथ घोषित किया है। विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 98.07% और छात्राओं का 99.02% रहा। वाणिज्य संकाय में कुल 99.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिसमें छात्रों का परिणाम 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा। वहीं कला संकाय का कुल परिणाम 97.78% दर्ज किया गया, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 97.09% और छात्राओं का 98.42% रहा।
यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट ठप! घबराएं नहीं, पांच स्टेप्स से अमर उजाला पर देखें सकेंगे परिणाम
RBSE Result 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
- अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करें और देखें अपना रिजल्ट