फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं का परिणाम 30 मई को सकता है जारी, जानें आरबीएसई ने दी थी क्या जानकारी

Thu, 29 May 2025 07:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। बोर्ड के हालिया नोटिस के अनुसार, नतीजे संभावित रूप से 30 मई को जारी किए जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड के 5वीं कक्षा के परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को अब रिजल्ट का इंतजार है, जो 30 मई 2025 को जारी किया जा सकता है। इस संबंध में राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अजमेर ने पहले ही एक ट्वीट किया था।

विज्ञापन


रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शासन सचिव कृष्ण कुणाल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में की जाएगी।

रिजल्ट चेक करने के तरीके

रिजल्ट की घोषणा के बाद, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही शालादर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट्स rajshaladarpan.nic.in, rajpsp.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा। विद्यार्थी और अभिभावक रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करके अपने परिणाम को आसानी से चेक कर सकेंगे।

सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा

इस साल राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में असफलता मिलती है, तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होकर इन विषयों को पास कर सकेगा। पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। अगर छात्रों के अंक 33 प्रतिशत से कम होते हैं, तो उन्हें E कैटेगरी प्रदान की जाएगी।

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद, बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में भेज दी जाएगी। विद्यार्थी स्कूल में जाकर कक्षा शिक्षक या प्रधानाचार्य से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स

  • शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर और जिला या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जहां से आप इसे देख सकते हैं और मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें