फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2024: विषय-वार कैसा रहा प्रदर्शन, किस सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा पास हुए बच्चे? यहां जानें

Wed, 29 May 2024 06:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। कुल 93.03% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने विषय-वार उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी किया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
RBSE 10th Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट 93.03 फीसदी रहा है। परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिन भी छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा कुल 9,67,392 विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है।

ये रहा विषय-वार उत्तीर्ण प्रतिशत

  • हिन्दी विषय की परीक्षा में इस बार कुल 6853 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 6656 ने परीक्षा पास की है। हिन्दी विषय में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.12% रहा है।
  • अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 6853 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 90.58% को सफलता मिली है।
  • विज्ञान की परीक्षा में कुल 6853 विद्यार्थियों में से 6113 (89.20%) ने परीक्षा पास की है।
  • सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में इस साल 6853 में से 6411 (93.55%) विद्यार्थी पास हुए हैं।
  • गणित के पेपर में कुल 6853 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 6134 ने परीक्षा पास की। गणित विषय में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.50% है।
  • संस्कृत (V) के लिए कुल 6853 विद्यार्थियों में से 6231 ने परीक्षा पास की।
  • आईटी व आईटीईएस की परीक्षा में 28 विद्यार्थी शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए।

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट (How to Download RBSE 10th Result 2024?)

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाएं। 
  • फिर  होमपेज पर राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें। 
  • अब आरबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम की जांच करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यहीं पर आपको मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प दिखेगा।
  • इसपर क्लिक करें।
  • परिणाम की कॉपी आपके फोन/कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाएगी।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसे सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें