पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष परिणाम बेहतर रहा है। उत्तीर्ण प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 2023 में सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 90.49 रहा था।
इस बार ऐसा रहा प्रदर्शन
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 10,39,895 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी। कुल 9,67,392 छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।