फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड के नतीजों का इंतजार, अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे रिजल्ट

Mon, 12 May 2025 07:20 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board 10th 12th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसकी घोषणा की तारीख कभी भी जारी की जा सकती है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे बहुत जल्द जारी करने वाला है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 21 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 12वीं कक्षा के 11 लाख से अधिक और 10वीं के 10,16,963 विद्यार्थी शामिल थे। आइए जानते हैं नतीजे जारी होने को लेकर क्या ताजा अपडेट है।

RBSE Board Result 2025: नतीजे मई के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय का परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस साल 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। 

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इन परीक्षाओं के नतीजे मई 2025 के दूसरे हफ्ते तक घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि राजस्थान बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले 12वीं विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद कला संकाय का रिजल्ट घोषित किया जाएगा और अंत में 10वीं कक्षा का परिणाम जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th 12th Result: पिछले साल कितना रहा था रिजल्ट का प्रतिशत?

पिछले साल राजस्थान बोर्ड का कक्षा 10 का पास प्रतिशत 93.03% रहा था, जबकि कक्षा 12 के रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% छात्र पास हुए थे।  अब इस बार देखना होगा कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र उत्तीर्ण होंगे।

सबसे पहले परिणाम देखने के लिए पंजीकरण करें

रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद, छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी और ताजगी से अपडेट सीधे नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेंगी। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें


राजस्थान बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

Rajasthan Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग लिंक मिलेंगे। संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें