फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Exam 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी डेट शीट?

Tue, 10 Jan 2023 06:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RBSE Board Exam Date Sheet 2023: राजस्थान शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी का कहना है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी।  
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड (RBSE) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE Board Exam Date Sheet 2023 UPdate: बिहार बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र (Bihar Board Admit Card), सीबीएसई (CBSE Exam) और यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) कार्यक्रम के जारी होने के बाद अब राजस्थान बोर्ड (RBSE/BSER) के विद्यार्थियों की परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है। हालांकि, अब यह इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023 Live: 16 फरवरी से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, यहां जानें कब-कौन-सा पेपर? 
 

RBSE Board Exam इस सप्ताह जारी होगा टाइम-टेबल

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट इस सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथियों को देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें : Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए ये हैं रिवीजन के खास टिप्स, जरूर मिलेगी सफलता

RBSE Board Exam सिलेबस में कटौती नहीं हुई

वहीं, राजस्थान शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी का कहना है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी। अन्य राज्यों से उलट राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस में न कोई कटौती की गई है और न ही कोई छूट दी जा रही है। इससे पहले बीते सालों में कोरोना महामारी के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम कम करके छात्रों पर तनाव कम करने के लिए छोटा कर दिया गया था। जो कि कई राज्यों में अभी तक लागू है।

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, साढ़े 58 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल 

विज्ञापन

RBSE Board Exam Date Sheet 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर डेट शीट डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां आपकी राजस्थान बोर्ड डेट शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  5. इस साल की परीक्षाएं पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी। 
  6. डेट शीट पोस्ट होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियां देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023 Date Sheet Out: 16 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, यह रहा डेट शीट का डायरेक्ट लिंक 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें