RBSE Board Exam 2020: राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन अगले हफ्ते से करेगा। जबकि बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो गई हैं। सूबे में बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन 18 जून से शुरू होकर 27 जून को खत्म होगा। जबकि, दसवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन 27 जून से शुरू होगा और आखिरी पेपर 30 जून को संपन्न होगा। सूबे में शेष परीक्षाओं के लिए 20 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें-CBSE CTET 2020: पांच जुलाई को आयोजित होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, बोर्ड ने जारी किए पुराने पेपर्स
18 जून को बारहवीं कक्षा के गणित का पेपर हो चुका है। सूबे के 92 हजार विद्यार्थी इस पेपर के लिए परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुए थे। शेष परीक्षाओं का परीक्षाओं का आयोजन छह हजार केंद्रों पर किया जाएगा। बारहवीं की शेष परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई थी और सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। सूबे में दसवीं और बारहवीं की शेष परीक्षाओं के आयोजन के लिए 521 नए परीक्षा केंद्र बनानए गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से मार्च में बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 29 जून और गणित की परीक्षा 30 जून को होगी। बता दें कि बोर्ड की शेष परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में एक घंटे पहले पहुंचना होगा।