निधि ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत अंक
10वीं मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को शिक्षा मंत्री ने भी बधाई दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका निधि जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलोद, बूंदी में पढ़ने वाली बालिका निधि ने 600 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने दी निधि को बधाई
शिक्षा ने दूरभाष पर निधि जैन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा के परिजनों से बात करते हुए कहा कि आपकी बालिका बहुत होनहार है, इसे खूब पढ़ना है। ये आप का नाम राशन करेगी।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्रों को भी बधाई देते हुए कहा कि मैं इस परीक्षा मे उत्तीर्ण हुए सभी बालक बालिकाओं को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इस वर्ष ऐसा रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है।