फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2019: नतीजों की घोषणा का इंतजार, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 31 May 2019 11:52 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rajasthan Board Result 2019
विज्ञापन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने की तिथि व समय को लेकर संशय बरकरार है। 11 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के परिणाम आज जारी कर सकता है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस साल 14 मार्च से लेकर 27 मार्च 2019 के बीच RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नतीजे जारी होने के बाद यहां बताए तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं..

विज्ञापन

RBSE 10th Result 2019: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां 10वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की लिंक सक्रिय की जाएगी।
- उस लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और परिणाम देखें।
- अपना परिणाम डाउनलोड कर एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं। पिछले साल करीब 10.82 लाख स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से कुल 79.86 फीसदी सफल हुए थे। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 79.95 और छात्रों का पास प्रतिशत 79.79 रहा था।

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें