RBSE 10th / 12th Board Exam 2021: कोराना महामारी के चलते विभिन्न राज्यों के स्कूल शिक्षा विभागों ने कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए क्लासेस शुरू कर दी हैं। वहीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राजस्थान बोर्ड ने सत्र 2020-21 के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 मई से किये जाने का निर्णय लिया है जो कि 15 जून, 2021 तक चलेंगी। हालांकि, राजस्थान बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई डेटशीट जारी नहीं की है राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं डेटशीट 2021 के लिए परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब करें पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका
21 लाख छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षाएं - इस साल
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान में 10वीं और 12वीं के कुल पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या मिलाकर लगभग 21 लाख है। 10 लाख छात्र कक्षा दसवीं से पंजीकृत हैं, शेष कक्षा 12वीं से हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मुख्य परीक्षाओं का आयोजन प्रायोगिक परीक्षाओं के बाद ही करता है। हालांकि, इस बार संभव है कि राजस्थान बोर्ड मुख्य परीक्षाओं के आयोजन के बाद प्रैक्टिल एग्जाम हों। इस बार यह देरी कोरोना महामारी के चलते बाधिक हुई शैक्षणिक गतिविधियों के कारण हुई है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।