फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने आरएएस मुख्य परीक्षा के परिणाम से हटाई रोक, जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे

Wed, 01 Jul 2020 04:26 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

RAS Main Exam Results 2018: आरएएस मुख्य परीक्षा - 2018 के परिणाम की लगभग एक साल से राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। हाईकोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। कोर्ट द्वारा रोक हटाने के बाद एक - दो दिनों में रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार लगभग 18 हजार परीक्षार्थी कर रहे थे। आरएएस व अधीनस्थ सेवा के लगभग 1017 पदों के लिए इस परीक्षा का आयेजन किया गया था।

विज्ञापन


आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में ओबीसी वर्ग की कट ऑफ 99% रही थी वहीं सामान्य वर्ग की कटऑफ 76% थी। इसके बाद आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 25-26 जून, 2019 को कराया गया। मेंस परीक्षा में सामान्य वर्ग से ज्यादा और ओबीसी की कट ऑफ से कम अंक लाने वाले परीक्षार्थीयों को शामिल नहीं करने को कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

इस चुनौती के बाद ही परिणाम पर रोक लगा दी गई थी। इसके खिलाफ राज्य सरकार व राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रार्थना पत्र दायर किया था। कोर्ट की ओर से दोनोंं वर्गों को मुख्य परीक्षा में शामिल करने को लेकर असमंजस के बाद करीब एक वर्ष के बाद मंगलवार, 01 जुलाई, 2020 को जस्टिस एके गौड़ ने परिणाम पर लगी रोक को हटा दिया।

ये भी पढ़ें - IIMC के नए महानिदेशक बने प्रोफेसर संजय द्विवेदी, तीन साल का होगा कार्यकाल

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें