फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं में 3917 छात्रों ने पाए 90 फीसदी से ज्यादा अंक, इस साल अंतिम मेरिट में हो सकता है बदलाव

Wed, 01 Jul 2020 04:05 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TN BOARD
विज्ञापन
हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा हुई। इस साल राज्य में छात्रों के मुकाबले ज्यादा संख्या में छात्राएं पास हुई हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब 10वीं में एक छात्रा को पूरे 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


इस बार 90 फीसदी से ज्यादा अंक वालों ने 10वीं बोर्ड टॉप-10 की मेरिट में जगह बनाई है क्योंकि 90 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर पाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। आंकड़ो के माध्यम से जाानें तो इस बार 3917 छात्रों को 90 फीसदी या उससे अधिक नंबर मिले हैं। इसलिए कुछ लोग मामूली अंतर के कारण भी मेरिट लिस्ट में आने से रह गए। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि रीवैल व रीटोटलिंग के परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट में बदलाव हो सकता है।

मुख्य जानकारी-
  • इस बार 10वीं में 73.62 और 12वीं की परीक्षा में 78.59 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
  • पिछले वर्ष की तुलना में 10वीं के परीक्षा परिणाम में 5.42 प्रतिशत और 12वीं के परीक्षा परिणाम में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया, ‘छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में कुल तीन लाख 92 हजार 153 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।
  • इनमें से तीन लाख 84 हजार 761 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से एक लाख 78 हजार 79 बालक तथा दो लाख छह हजार 682 बालिकाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें