REET Admit Card 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन/RBSE की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा/REET 2022 के लिए प्रवेश पत्र अब कभी भी जारी किया जा सकता है। परीक्षा में अब कुछ ही दिनों का समय शेष है। इसलिए छात्र आरबीएसई के पोर्टल को विजिट करें। जिन उम्मीदवारों ने REET 2022 के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन किया था, वे प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिवेट होने के बाद इसे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।