कब हुई थी परीक्षा?
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए UPJEE 2022 परीक्षा का आयोजन 27 से लेकर 30 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 3 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा के बाद से ही अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों को उनके रैंक, च्वाइस और आरक्षण के आधार पर विभिन्न संस्थानों में पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।