फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET 2024: राजस्थान पीटीईटी की फीस वापसी के लिए पंजीकरण शुरू, जानें कौन सकता है आवेदन

Mon, 14 Oct 2024 05:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan PTET Fee Refund: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने राजस्थान पीटीईटी के तहत प्रवेश से वंचित रहे छात्रों की फीस वापस करने के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। पात्र छात्र फीस वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan PTET Fee Refund: राजस्थान में बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने आवेदन करने के बाद भी प्रवेश से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। शुल्क वापसी के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। पात्र उम्मीदवार आज से फीस वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड व बीएससी-बीएड कोर्स में दाखिले से वंचित रहे अभ्यर्थी और एडमिशन रद्द करवा चुके अभ्यर्थियों को पंजीकरण फीस लौटाई जानी है। पात्र अभ्यर्थियों को इसके लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। PTET 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 अक्तूबर को पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

करीब 80 हजार का नाम मेरिट में नहीं आया

पीटीईटी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग के जरिए दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड व बीएससी-बीएड कोर्स की 1.47 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए 2.20 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से करीब 80 हजार विद्यार्थी मेरिट में नहीं आ सके और इन्हें दाखिला नहीं मिल सका।

फीस रिफंड के पैसे बैंक अकाउंट में आयेंगे। जिन छात्रों का खुद के नाम से बैंक अकाउंट नहीं है, वे माता-पिता के बैंक अकाउंट का विवरण उपलब्ध करवा सकते हैं। फीस रिफंड के लिए रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी, मोबाइल नंबर, माता का नाम एवं जन्मतिथि जैसे विवरण जमा करने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें