फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan PTET Counselling 2023: आज जारी होगा राजस्थान पीटीईटी के सीट आवंटन का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Sun, 23 Jul 2023 11:17 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan PTET Counselling 2023: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की तरफ से रविवार 23 जुलाई को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2023 के सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा।
विज्ञापन
Counselling (काउंसलिंग) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan PTET Counselling 2023: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की तरफ से रविवार 23 जुलाई को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2023 के सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार इसे ptetggtu.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने चार वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड या बीएससी-बीएड या दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, वे इसे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट  ptetggtu.com पर देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 24 से 28 जुलाई के बीच दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 22,000 रुपये का प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। वे 25 से 29 जुलाई के बीच काउंसलिंग के बाद आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

Rajasthan PTET Counselling 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com पर जाएं।

  • अब, 4 वर्षीय या दो वर्षीय बीएड आवंटन परिणाम के लिए लिंक खोलें।

  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।

  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए पेज का प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें