फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Pre DELEd Result: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, रामदेव ने किया टॉप

Tue, 01 Nov 2022 03:19 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (प्री DELEd) का परिणाम जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Pre DELEd Exam 2022 Result : राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (प्री DELEd) का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।  इस परीक्षा में सामान्य वर्ग में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है।  वहीं 77 फीसदी मार्क्स के साथ विधिका जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला कुछ वजहों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। ऐसे में समसा विभाग के निदेशक मोहन यादव ने परिणाम जारी किया। अब जल्द ही काउंलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।  इस परीक्षा में करीब छह लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

पांच लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 का पंजीकरण 19 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा 08 अक्तूबर को ऑफलाइन पेन और पेपर-आधारित मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 में लगभग 5,99,294 उम्मीदर उपस्थित हुए हैं। इसमें से 533988 अभ्यर्थियों ने एग्जाम में हिस्सा लिया था। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के 372 डीएलएड कॉलेजों की 25420 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। 
 

काउंसलिंग का शेड्यूल अब होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी होगा। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसलिंग के द्वारा अभ्यर्थियों को अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का आवंटन होगा। काउंसलिंग के समय अध्यापक शिक्षा संस्थान/संस्थानों का, जिनमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं, उनका विकल्प भरना होगा। इसके बाद कॉलेज अलॉमेंट, कॉलेज रिपोर्टिंग, अपवार्ड मूवमेंट, फीस रिफंड की प्रक्रिया होगी।  अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त अध्यापक शिक्षा संस्थाओं /संस्थानों में वरीयतानुसार निर्धारित 51 प्रतिशत सीटों पर अल्पसंख्यक कोटे में नोडल एजेन्सी द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा में सफल रहे अल्प संख्यक अभ्यर्थियों को एवं शेष 49 प्रतिशत सीटों पर भी सामान्य कोटे के प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को प्रवेश एजेंसी द्वारा ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी अध्यापक शिक्षा संस्थान संस्था को अपने स्तर पर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश दिये जाने का प्रावधान नहीं है।
 
विज्ञापन

राजस्थान प्री DELEd रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
चरण 2: राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अगली विंडो पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: राजस्थान प्री डीईएलईडी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें