मंत्री के ट्वीट में लिखा है, प्री डीएलएड परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार, एक नवंबर, 2022 को दोपहर में घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब छह लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। बता दें कि राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 का पंजीकरण 19 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा 08 अक्तूबर को ऑफलाइन पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी। राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 में लगभग 5,99,294 उम्मीदर उपस्थित हुए हैं।