Rajasthan NEET UG counselling 2023: राजस्थान स्टेट काउंसलिंग कमेटी ने राजस्थान के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग के प्रथम राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट शुक्रवार दोपहर को जारी कर दिया। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सवाई मान सिंह मेडिकल (एसएमएस) कॉलेज जयपुर सभी कैंडिडेट्स कि पहली पसंद रहा तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज करौली सबसे बाद की पसंद रही। इस वर्ष करौली मेडिकल कॉलेज का प्रथम सत्र है।
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि राजस्थान राज्य स्तरीय 85 प्रतिशत कोटे में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीस कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक 12714, जनरल कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 12682, ओबीसी कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक में 12985, ओबीसी कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 13039, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में बॉयज की क्लोजिंग रैंक 13785, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 14439 रही। एमबीसी कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक 27374, एमबीसी कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 32686 रही।
मिश्रा ने बताया कि इसी प्रकार कॉमन काउंसलिंग में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की मैनेजमेंट कोटा सीट्स की क्लोजिंग रैंक जनरल कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक 36314, जनरल कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 35584, ओबीसी कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक में 38159, ओबीसी कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 38668, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में बॉयज की क्लोजिंग रैंक 41723, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 43156 क्लोजिंग रैंक रही। एमबीसी कैटेगरी बॉयज की क्लोजिंग रैंक 53878, एमबीसी कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 82308 रही।
एससी में बॉयज कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 254402, एससी कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 255481, एसटी नॉन ट्राइबल में बॉयज कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 240812, एसटी नॉन ट्राइबल कैटेगरी गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 241327, एसटी ट्राइबल एरिया में बॉयज कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 975340, एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स की क्लोजिंग रैंक 983450 रही।
फाइनल सीट रिजल्ट्स की घोषणा के बाद कैंडिडेट 05 से 08 अगस्त के मध्य ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकेंगे, जोकि उनके लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड से जेनरेट होगा। इसके बाद अलॉटमेंट जारी होने के बाद विद्यार्थियों, जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज जैसे गवर्नमेंट मेडिकल , गवर्नमेंट मेडिकल सोसाइटी राजमेस , झालावाड़ तथा आरयूएचऐस मेडिकल कॉलेज अलॉटमेंट हुआ है, उन्हें 05 से 08 अगस्त के मध्य अकादमिक ब्लॉक एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में अपने ओरिजिनल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थिति देनी होगी तथा कैंडिडेट को अपने एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट, दो सेट्स मे, भी लेकर जाना होगा।