फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Compartment Result 2023 Out: सीबीएसई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 04 Aug 2023 02:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Compartment Result 2023: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
cbse results 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Class 10 Compartment Result 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइटों  cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 26 देशों में सीबीएसई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 आयोजित की थी और सीबीएसई कंपार्टमेंट परिणाम कक्षा 10 2023 अब घोषित किया गया है। जो छात्र सीबीएसई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण होंगे, वे ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे और अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। 

 

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।

  • 'सीबीएसई सेकेंडरी स्कूल सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023' पर क्लिक करें।

  • अब उम्मीदवार का रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

  • दर्ज किए गए क्रेडेंशियल सबमिट करें।

  • ऑनलाइन सीबीएसई 10वीं पूरक परिणाम 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

  • इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

विज्ञापन

छात्र अपने डिजीलॉकर खाते के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट परिणाम की घोषणा की। सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 कक्षा 12वीं के लिए कुल 1,207,42 छात्र उपस्थित हुए। उनमें से, केवल 57,331 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और उत्तीर्ण प्रतिशत 47.50% है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें