फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC अलॉटमेंट परिणाम आज होंगे जारी, लें पूरी जानकारी

Wed, 07 Aug 2019 03:42 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान प्रारंभिक डीएलएड या बीएसटीसी परीक्षा काउंसलिंग परिणाम आज जारी होंगे। उम्मीदवार अपने परिणाम को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं। इस वर्ष नए शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को 06 अगस्त, 2019 की शाम 06 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि पहली सीट अलॉटमेंट का परिणाम आज यानी 07 अगस्त, 2019 को जारी किया जाना है। वही प्रवेश के लिए अलॉटमेंट शुल्क का भुगतान 08 से 13 अगस्त, 2019 तक जमा करने की प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों को अपवार्ड मूवमेंट के लिए 14 व 15 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। वहीं अपवार्ड मूवमेंट सीट आवंटित शिक्षा संस्थान की नोटिस 16 अगस्त, 2019 दी जाएगी। संस्थान में रिपोर्टिंग 17 अगस्त से 19 अगस्त तक करनी होगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीएसटीसी परीक्षा आयोजित करायी जाती है। इस वर्ष शिक्षा विभागीय परीक्षा बीकानेर द्वारा आयोजित करायी जाने की पहल की गई। बता दें कि प्री.डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम 03 जुलाई, 2019 को जारी कर दिया गया था। जिसमें प्रवीण कुमार ने 80.47 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। यह परीक्षा राज्य के 33 जिलों 26 मई, 2019 को आयोजित की गयी थी। परीक्षा में लगभग 7 लाख 51 हजार 127 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। 

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें