शिक्षा मंत्री करेंगे टॉपर से बातचीत
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर जानकारी दी है कि आज शाम 5:00 बजे नागौर कलेक्टर कार्यालय से राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य और कला) का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इस दौरान टॉपर विद्यार्थियों से बातचीत भी की जाएगी।

Rajasthan Board 12th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था 12वीं का रिजल्ट?
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे शानदार रहे। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 98.95% रहा। इसमें लड़कियों का रिजल्ट 99.51% और लड़कों का 98.66% था। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 96.88% रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों ने 97.86% और लड़कों ने 95.80% अंक हासिल किए। साइंस स्ट्रीम का ओवरऑल रिजल्ट 97.73% रहा। इसमें भी लड़कियों का रिजल्ट 98.90% और लड़कों का 97.08% था। यानी तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
RBSE Result 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'राजस्थान बोर्ड' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
- अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।