राजस्थान बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का नया सिलेबस जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बारहवीं कक्षा का नया सिलेबस देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड ने बारहवीं के सिलेबस को कम किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आधिकारिक वेबसाइट
rajeduboard.rajasthan.gov.in
छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना कम हुआ बारहवीं कक्षा का सिलेबस देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा का साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का सिलेबस जारी किया गया है। छात्रों के बोझ को कम करने के लिए इस साल 40 फीसदी तक सिलेबस कम किया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें RBSE बारहवीं कक्षा का सिलेबस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in है।
- यहां होम पेज पर आपको बारहवीं के पाठ्यक्रम का लिंक मिलेगा।
- जैसे ही आप बारहवीं कक्षा के नए सिलेबस पर क्लिक रेंगे वह खुल जाएगा।
- आपका बारहवीं कक्षा का सिलेबस पीडीएफ फाइल में खुलेगा।
-जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।