फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admissions 2020: तीसरी कट ऑफ के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Mon, 26 Oct 2020 12:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी कट-ऑफ सूची के तहत सोमवार से ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से डीयू में दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है और देरी से भी हो रही है। इससे पहले शनिवार को विश्वविद्यालय की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी हुई थी।

विज्ञापन

 

डीयू की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत हुए ऑनलाइन दाखिले में लगभग 82 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ सूची 10 अक्तूबर को जारी की गई थी। लगभग 50 प्रतिशत सीटें पहली सूची के तहत भरी गई थी। तीसरे कट-ऑफ के तहत दाखिले के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करें।

 
विज्ञापन

इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के विभिन्न कोर्सों के लिए 70 हजार सीटें हैं। डीयू में कट-ऑफ के आधार पर ही छात्रों को दाखिला मिलता है। कट-ऑफ के हिसाब से कॉलेज चुनने के बाद छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है। डीयू प्रशासन छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करता है। इस साल डीयू की कट-ऑफ में कई कॉलेजों की कट-ऑफ सौ फीसदी गई है। विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ के तहत अधिकांश कॉलेजों की कटऑफ 90 फासदी से अधिक है। हालांकि, कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं  जिनकी कटऑफ 80% या उससे कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें