राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने दोनों जनरल और वोकेशनल परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की जनरल और वोकेशनल परीक्षा 05 मार्च 2020 से शुरू होंगी और 03 अप्रैल 2020 तक चलेंगी।
बता दें इससे पहले पिछले मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी की थी। सीबीएसई बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2020 से शुरू होंगी। डेटशीट के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म होंगी। पिछले साल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 07 से 29 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 तक आयोजित की गई थीं।
ये भी पढ़ें : CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्रवेश पत्र में नहीं हैं हस्ताक्षर तो हो जाएंगे परीक्षा से बाहर