फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA UGC NET: परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

Tue, 24 Dec 2019 02:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CSIR UGC NET exam
विज्ञापन

NTA UGC NET अंतिम उत्तर कुंजी: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 दिसंबर, 2019 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। सभी विषयों की उत्तर कुंजी एक ही दस्तावेज में प्रदान की गई हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in या ntanet.nic.in पर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए के अनुसार, यूजीसी नेट अंतिम परिणाम 31 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्रवेश पत्र में नहीं हैं हस्ताक्षर तो हो जाएंगे परीक्षा से बाहर
विज्ञापन


UGC NET अंतिम उत्तर कुंजी: कैसे जांच करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
  • उके बाद होमपेज पर, उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अपनी उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के लिए अपनी उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

UGC NET परीक्षा का पेपर पैटर्न

  • UGC NET की परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है - पेपर 1 जो शिक्षण और शोध योग्यता पर आधारित एक सामान्य पेपर है, और पेपर 2 विषय-विशेष है।
  • UGC NET के प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न हैं।
  • पेपर 1 के लिए अधिकतम अंक 100 है और पेपर 2 के लिए 200 है।
  • परीक्षा की कुल अवधि दो पत्रों के बीच किसी भी ब्रेक के बिना 3 घंटे है।

ये भी पढ़ें- RBI: नौ सौ से अधिक पदों पर हो रही हैं भर्तियां, इन पड़ावों को करना होगा पार

विज्ञापन

अपनी उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां क्लिक करें...

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें