फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा शुरू, जानें प्रक्

Wed, 19 Oct 2022 11:32 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 10 नवंबर, 2022 तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board Exam 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/RBSE ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा-2023 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को उनके आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा दी है। जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई है वे अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रियो को...

विज्ञापन

Rajasthan Board Exam 2023: इस तारीख तक कर सकेंगे सुधार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 10 नवंबर, 2022 तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी। छात्र आखिरी तारीख से पहले ही सुधार कर लें। जो भी छात्र ऐसा करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bser-exam.in पर जाना होगा। 

Rajasthan Board Exam 2023: ये संशोधन कर सकेंगे-: 
  • पिता व माता के नाम (केवल स्पेलिंग) 
  • लिंग  
  • माध्यम
  • बी.पी.एल
  • जाति श्रेणी 
  • पता व फोन नम्बर 
  • अन्य स्पेशल कोड (टोकन शुल्क वाले अभ्यर्थी को छोड़कर) 
  • श्रेणी 
  • पूर्व शैक्षणिक योग्यता 
  • फोटो तथा हस्ताक्षर स्केनिंग 
  • पात्रता प्रमाण पत्र क्रमांक, दिनांक
विज्ञापन

Rajasthan Board Exam 2023: इस बात का रखें खास ख्याल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/RBSE ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा-2023 के आवेदन पत्र में सुधार करने की इच्छा रखने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें आवेदन पत्र में सुधार का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक संशोधित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें