माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) की ओर से दोनों संकाय के परिणाम बुधवार, 01 जून, 2022 को जारी किए गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित किए गए। जो छात्र बीएसईआर 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम ऑनलाइन देखें।
शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने की पुष्टि
राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आरबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने को लेकर पुष्टि की थी । डॉ कल्ला ने ट्वीट किया कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए एक जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा। आरबीएसई 12वीं के परिणाम 2022 जारी होने के बाद दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा।
लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवार कर रहे थे इंतजार
बता दें कि परिणाम की घोषणा एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद माध्यम से की गई। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परिणाम घोषित होने के बाद उसी समय आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। आरबीएसई 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षाओं के लिए 2, 31, 989 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के लिए लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
कक्षा 12वीं कला संकाय के परिणाम 10 से 15 जून तक
वहीं, आरबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं कला संकाय के परिणाम 10 से 15 जून, 2022 के बीच में जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले, कहा जा रहा था कि आरबीएसई कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम एक जून को जारी किए जाएंगे। इसके बाद, राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा पांचवीं बोर्ड, आठवीं बोर्ड और 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इस साल आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 30 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।