रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल बोर्ड जूनियर इंजीनियर (RRB JE) समेत अन्य भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने में काफी व्यस्त है। इस संबंध में बोर्ड ने हाल में एक सूचना भी जारी की। इसमें कहा गया है कि अभी तक परीक्षा की तारीखों की घोषणा को लेकर कुछ तय नहीं किया गया है। जैसे ही ये तारीख तय हो जाएगी, इसकी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सभी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : UPPCL: स्नातकों को मिल रही है 45 हजार सैलरी, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
परीक्षा के लिए नई एजेंसी की तलाश
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड इस परीक्षा के आयोजन के लिए नई एजेंसी की तलाश में है। इसलिए नजदीकी भविष्य में एनटीपीसी भर्ती को लेकर एडमिट कार्ड या परीक्षा तिथि को लेकर किसी घोषणा की उम्मीद कम है।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोर्ड ने एक समिति बनाई है जो भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की पहचान व चयन पर काम करेगी। इसमें एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें : इस साल किस क्षेत्र में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, एक जगह देखें पूरी सूची
कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां
आरआरपी एनटीपीसी की ये भर्तियां कुल 35,277 पदों पर की जानी हैं। इसमें 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 10,628 पद हैं। जबकि स्नातकों के लिए कुल 24,649 पद खाली हैं।