भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज ही एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 23 अक्तूबर, 2019 को आयोजित की जाएंगी। ये भर्ती परीक्षा अप्रेंटिस के कुल 700 पदों पर होने जारी होने जा रही है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रवाधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक कट जाएंगे। उम्मीदवार बेहद सावधानीपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दे।
SBI अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : नए पेज पर लेटेस्ट न्यूज पर जाएं।
चरण 3 : होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन परीक्षा कॉल पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 5 : आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SBI अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2019 के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : इस राज्य में सरकारी नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन