यह है इस साल की थीम
इस साल एनिग्मा कार्यक्रम के 16वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम आर्कियोस/Archaoios है। इस थीम का मकसद सबसे बड़ी प्राचीन सभ्यताओं को "पुनरावृत्ति, पुनर्कल्पना, पुनर्परिभाषित करना है। मुंबई में हो रहे इस कार्यक्रम में मेहमान उन विशाल शहरों को देखेंगे जो कभी सिंधु घाटी, रोमनों की श्रेष्ठ सैन्य शक्ति, यूनानियों की प्रतिभा और मिस्र की शानदार वास्तुकला का केंद्र थे।
23 और 24 सितंबर को होगा कार्यक्रम
23 और 24 सितंबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी और उपस्थित लोगों को एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा। प्रतिभागियों के लिए नाटक, कविता-लेखन, फैशन शो, मॉडल मेकिंग से लेकर संगीत निर्माण तक कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ऋतुरंग के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया जाएगा। वहीं, क्विजर्स एरिना के माध्यम से एक जिज्ञासु प्रश्नोत्तरी प्रदान की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में ऐसे जज शामिल होंगे जो अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध अधिकारी हैं और प्रत्येक प्रतियोगी को सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।