परीक्षा पैटर्न
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड तथा चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होती है और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, मानसिक योग्यता और विषय से संबंधित समझ को परखा जाएगा।
परीक्षा को चार प्रमुख खंडों में बांटा गया है:
- मेंटल एबिलिटी
- टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट
- जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान)
- लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी (भाषाई दक्षता)
प्रत्येक खंड में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से हर एक प्रश्न 3 अंकों का होगा। पूरे प्रश्नपत्र में कुल 600 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं।
- होमपेज पर अपने कोर्स (2 वर्षीय या 4 वर्षीय बीएड) का चयन करें।
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- प्रोसीड पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।